{"_id":"517fd16a-cdd7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"car-is-consuming-our","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं कार न कर दे आपकी जिंदगी बेकार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं कार न कर दे आपकी जिंदगी बेकार!
ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में चलने वाले सावधान हो जाएं। आपके सालभर के हिस्से की ऑक्सीजन आपकी कार महीने भर में चट कर रही है। एक कार 960 किलोमीटर चलने पर एक आदमी के सालभर में उपयोग होने वाली ऑक्सीजन का उपयोग करती है।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की प्रयोगशाला के प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार एक आदमी को जिंदा रहने के लिए रोजाना 13.50 किलोग्राम ऑक्सीजन की जरूरत है।
सालभर में व्यक्ति 4927 किलोग्राम ऑक्सीजन का उपयोग करता है। एक साधारण कार 960 किलोमीटर की दूरी तय करने में इतनी ही ऑक्सीजन खा जाती है।
चार सदस्यों के परिवार के लिए एक पेड़ जीवनभर ऑक्सीजन दे सकता है। घर में पेड़ की जगह न होने पर 10 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा पार्क भी ऑक्सीजन की जरूरत पूरी कर सकता है।
विज्ञापन
आमतौर से पेड़ की आयु करीब 50 साल होती है। जीवन में एक पेड़ 15 लाख रुपये का फायदा देता है। इसमें अढ़ाई लाख रुपये की ऑक्सीजन शामिल है।
कार्बन मोनोऑक्साइड गैस को सोखकर करीब पांच लाख रुपये की बचत करता है। करीब अढ़ाई लाख रुपये की जमीन को उपजाऊ बनाता है। करीब अढ़ाई लाख रुपये के पानी को शुद्ध करता है। पीपल और बड़ सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले पेड़ हैं।