फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   car driver robbed by unknown

पता पूछने के बहाने रोका और लूट लिया

Thu, 31 Oct 2013 09:00 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
car driver robbed by unknown
गोहाना रोड पर रोहतक रोड बाईपास टी प्वाइंट के पास रास्ता पूछने के बहाने कुछ युवकों ने कार चालक पर हमला कर कार और एक लाख रुपये की नगदी छीन ली।
विज्ञापन


लुटेरे युवक छीनी गई गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गांव पिंडारा के पास गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर लुटेरे युवकों की धर पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।


विजय नगर निवासी जगबीर बुधवार रात को अपनी गाड़ी से घर जा रहा था। गोहाना रोड पर रोहतक रोड बाईपास टी प्वाइंट के पास चार-पांच युवकों ने गाड़ी को रुकवा लिया और मुजफ्फरनगर, यूपी जाने का रास्ता पूछा। जगबीर उन्हें रास्ता बता ही रहा था तभी युवकों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


लुटेरे युवक गाड़ी लेकर गांव पिंडारा की तरफ फरार हो गए। राहगीरों ने घायल जगबीर को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



लुटेरों द्वारा छीनी गई गाड़ी गांव पिंडारा के पास दुर्घटनाग्रस्त मिली। जिसमें से एक लाख रुपये की नगदी गायब थी। पुलिस ने जगबीर की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed