फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Cantor-Trala collision in Four killed

कैंटर-ट्राले की टक्कर में चार की मौत

Fri, 13 Sep 2013 09:59 PM IST
हिसार/ब्यूरो
हिसार/ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
Cantor-Trala collision in Four killed
हरियाणा के जिला हिसार के गांव सातरोड़ में जिंदल पुल के पास शुक्रवार सुबह खड़े ट्राले और कैंटर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए।
विज्ञापन


दुकानदारों ने सड़क पर आए दिन ट्रालों के खड़े रहने के रोषस्वरूप शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन देने पर आधे घंटे बाद जाम खोला गया। बताया जा रहा है कि सभी मृतक हिसार के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी थे।
विज्ञापन


हिसार के एक रेस्टोरेंट के कर्मचारी शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे सेक्टर 27-28 से कैटरिंग का सामान लेकर कैंटर में बठिंडा के लिए रवाना हुए।

गांव सातरोड़ में जिंदल पुल के समीप रोड के किनारे खड़े एक ट्राले से कैंटर की टक्कर हो गई, जिसमें कैंटर सवार चार की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों की सहायता से जेसीबी मशीन के जरिये दोनों वाहनों को अलग किया और शवों को निकाला।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वहां के दुकानदारों ने पुलिस का विरोध किया और शवों को रखकर जाम लगा दिया।

उनका कहना था कि यहां पर ट्राले खड़े रहते हैं, जिसके कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इस वजह से ही यहां पर हादसे की आशंका बनी रहती है।

जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम जेके अभीर, एएसपी मनोज कुमार और डीएसपी विनोद वहां पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की यहां से ट्रालों के खड़े होने पर रोक लगाई जाए, ब्रेकर बनाया जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

अधिकारियों ने दो दिन में इसको लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए हादसे का शिकार
हादसे में उत्तरांचल के टीकर निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र, राजस्थान के धौलपुर निवासी 27 वर्षीय राकेश, यूपी के मुरादाबाद जिला निवासी नवीजान और दिल्ली के राकेश अपार्टमेंट निवासी 35 वर्षीय ओमवीर की मौत हो गई। गांव चानौत निवासी प्रदीप कुमार, बलजीत, रूप कुमार, अनिल, विकास व मुकेश, गांव डाबड़ा निवासी दलबीर और मुरादाबाद, यूपी निवासी कृष्ण व विकास घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed