फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   cancer patients can travel without fair in public transport

कैंसर रोगी सरकारी बसों में कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Tue, 05 Feb 2013 02:38 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
नारनौल/ब्यूरो Updated Tue, 05 Feb 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
cancer patients can travel without fair in public transport

कैंसर रोगियों का सोमवार से हरियाणा रोडवेज की बसों में किराया नहीं लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कैंसर दिवस पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कैंसर के रोगियों को इलाज के लिए दूर-दूर जाना पड़ता है, इसलिए उनको राहत देते हुए सरकार ने रोडवेज बसों में किराया माफ किया है।

विज्ञापन


नारनौल स्थित अपने निवास पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैंसर रोगियों को सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन उपचार के लिए आवश्यकता पड़ती है। ये सभी सुविधाएं रोहतक या बड़े संस्थानों में ही उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 60 से 70 हजार कैंसर रोगी प्रतिवर्ष उपचार सेवाओं के लिए हरियाणा परिवहन की बसों में सफर करते हैं। एक कैंसर रोगी को उपचार के लिए वर्ष में औसतन 15 बार बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे रोगियों को आने-जाने में काफी खर्च वहन करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने कैंसर रोगियों को हरियाणा परिवहन की बसों में निशुल्क यातायात की सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि झज्जर में स्थापित किए जा रहे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स-2 में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान खोला जाना प्रस्तावित है। यह देश का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिला अस्पतालों में ऑनकोसर्जन और रेडिएशन ऑनकोलॉजिस्ट नियुक्त किए गए हैं, जो कैंसर के मरीजों को सर्जरी और कीमोथेरेपी से संबंधित सेवाएं दे रहे हैं।


राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों के कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये प्रति मरीज देने का प्रावधान है। राष्ट्रीय अरोग्य नीति योजना के तहत बीपीएल मरीजों को डेढ़ लाख रुपये तक शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed