फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Came against auto drivers union

अच्छी पहल: लापरवाह ऑटो चालकों के खिलाफ हुई यूनियन

Fri, 29 Nov 2013 11:11 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
अमर उजाला फरीदाबाद Updated Fri, 29 Nov 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
Came against auto drivers union

लापरवाही बरतने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ उनकी ही यूनियन खड़ी हो गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त को सौंपे एक ज्ञापन में नियम तोड़ने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


समस्त हरियाणा ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान वासदेव अहेरिया, उप प्रधान आजाद उर्फ अज्जू, प्रेम सिंह, सत्यपाल, रोशन व घनश्याम पुलिस आयुक्त एएस चावला से मिले। अहेरिया ने कहा कि लापरवाही से सड़क पर चलने, सवारी बैठाने के चक्कर में बीच सड़क पर ऑटो रोकने, नशे की हालत में ऑटो चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि ऐसे चंद लोगों की वजह से सभी ऑटो चालक बदनाम होते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में जाम लगने का मुख्य कारण ऑटो चालकों का गलत रवैया है।
विज्ञापन


वह जहां-तहां ऑटो रोककर सवारियां बैठाने लग जाते हैं, जिससे अन्य वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और जाम लग जाता है। इसके अलावा कई ऐसे ऑटो चालक भी हैं, जो शराब के नशे की हालत में ऑटो लेकर चलते हैं। उन्हें तेज गति से दौड़ाते हैं। कुछ ऑटो चालक अपने ऑटो में इतनी सवारियां बैठा लेते हैं कि उससे हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे ऑटो चालकों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आए। तभी शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। पुलिस आयुक्त ने यूनियन को ऐसे चालकों पर सख्ती का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed