{"_id":"77af951c7d1b2e6f705ffbc6103a751d","slug":"by-striking-workers-pathrav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चलाने पर हड़ताली कर्मचारियों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चलाने पर हड़ताली कर्मचारियों ने किया पथराव
अमर उजाला पलवल
Updated Mon, 20 Jan 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएम के आदेश पर रोडवेज बस चलाने की कोशिश करने पर हड़ताली रोडवेज कर्मचारियों ने बस पर पथराव कर दिया। स्थिति की नाजुकता को भांपते हुए जीएम ने रोडवेज बस को वहीं बंद करा दिया। इस पथराव में चालक हरीकृष्ण को हल्की चोट भी आई।
विज्ञापन
सोमवार शाम रोडवेज के जीएम जगबीर सिंह अहलावत ने कर्मचारियों को रोडवेज बस चलाने के आदेश दिए। जब कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी तो जीएम ने चालक हरीकृण्ण को बस चलाने के लिए कहा। चालक ने जैसे ही बस को स्टार्ट की, उसी समय हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बस पर पथराव कर दिया। कर्मचारियों के पथराव के कारण चालक को हल्की चोट आई। हड़ताली कर्मचारियों ने बस के टायरों की हवा भी निकाल दी और बस के आगे लेट गए। जीएम अहलावत ने बताया कि हड़ताल के कारण विभाग को लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पलवल जिले के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पलवल से दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गुड़गांव, चंड़ीगढ़, हिसार, पंचकुला, भिवानी आदि शहरों के लिए बस सेवा पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन