फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   BSF Sub Inspector Bhuru Singh Khanchi of Panipat Martyred in Tripura

दुखद: बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर भुरू सिंह खैंची त्रिपुरा में शहीद, बेटा और बहू भी हैं बीएसएफ में तैनात

Thu, 05 Aug 2021 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Aug 2021 12:08 PM IST
सार

मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे गश्त पर निकले बीएसएफ के जवानों पर उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान बीएसएफ के एसआई भुरू सिंह खैंची और एक अन्य जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन
BSF Sub Inspector Bhuru Singh Khanchi of Panipat Martyred in Tripura
शहीद भुरू सिंह खैंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर (एसआई) भुरू सिंह खैंची त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आतंकवादियों के हमले में शहीद हो गए। उनकी बहू प्रियंका खैंची बीएसएफ पंजाब में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं। 56 वर्षीय खैंची का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके गांव अहर लाया जाएगा। शहीद के बेटे सुमित भी बीएसएफ कश्मीर में सब इंस्पेक्टर हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे गश्त पर निकले बीएसएफ के जवानों पर उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान बीएसएफ के एसआई भुरू सिंह खैंची और एक अन्य जवान शहीद हो गए। खैंची के बड़े बेटे रविंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले पिता से फोन पर बात हुई थी। वह प्रमोशन के लिए प्रशिक्षण पर जाने वाले थे। उससे पहले गांव आने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed