{"_id":"6186ea0be98e6b6da207c891","slug":"both-doses-of-covid-vaccine-necessary-for-haj-pilgrimage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हज यात्रा के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी, एक महीने पहले लगवानी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हज यात्रा के लिए कोविड वैक्सीन की दोनों डोज जरूरी, एक महीने पहले लगवानी होंगी
Sun, 07 Nov 2021 02:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Nov 2021 02:52 AM IST
सार
हज जाने के इच्छुक हाजियों से पंजीकरण के लिए हरियाणा राज्य हज कमेटी के माध्यम से आवेदन मांगे हैं। आवेदन ऑनलाइन, प्रत्यक्ष या राज्य हज कमेटी के माध्यम से किए जा सकेंगे। हाजियों को सऊदी अरब जाने से एक महीने पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज यात्रा पर जाने वालों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। डोज एक महीने पहले लगी होनी चाहिए। सरकार ने वर्ष 2022 के दौरान हज जाने के इच्छुक हाजियों से पंजीकरण के लिए हरियाणा राज्य हज कमेटी के माध्यम से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानदीन भट्टी ने बताया कि पंजीकरण के लिए आवेदन प्रक्रिया पहली नवंबर 2021 से शुरू हो गई है। यह 31 जनवरी 2022 को समाप्त होगी। आवेदन ऑनलाइन, प्रत्यक्ष या राज्य हज कमेटी के माध्यम से किए जा सकेंगे। हाजियों को सऊदी अरब जाने से एक महीने पहले कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
भट्टी ने बताया कि आवेदक अधिक जानकारी के लिए हज कमेटी की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in या हज कमेटी मोबाइल एप "HCOI" पर अवलोकन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन भरना होगा। यदि आवेदकों को किसी प्रकार की कठिनाई या असुविधा होती है तो वे हरियाणा राज्य हज कमेटी के हेल्पलाइन नंबर 0172-2741438 व अखिल भारतीय हज कमेटी के नंबर 022-22107070 (100,102,103, 22612989) पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदक के लिए अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना जरूरी
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: बर्बाद फसल का मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा, प्रभावित किसानों का 1 माह का बिजली बिल होगा माफ, सीएम ने की घोषणा
सभी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी हरियाणा राज्य हज कमेटी, चंडीगढ़ के कार्यालय हरियाणा सिविल सचिवालय की छठी मंजिल पर कमरा नंबर-53 में भेजनी होगी। एक लिफाफे में अधिक से अधिक पांच आवेदन स्वीकार्य होंगे।
आवेदन के समय आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम या 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बिना महरम श्रेणी में आवेदन करनी वाली महिला आवेदकों की आयु 45 वर्ष से कम या 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों के पास मशीन रीडेबल वैध भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है।