{"_id":"663a621a72c2b7f903006669","slug":"youth-shot-in-chest-due-to-election-rivalry-dies-bhiwani-news-c-21-hsr1027-377030-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चुनावी रंजिश में हत्या, युवक के सीने में दागी गोली, पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े हो चुके थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चुनावी रंजिश में हत्या, युवक के सीने में दागी गोली, पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े हो चुके थे
Tue, 07 May 2024 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Updated Tue, 07 May 2024 10:47 PM IST
सार
सदर पुलिस ने देर शाम को शव को जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया, वहीं बुधवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
निजी अस्पताल से मृतक के शव को पुलिस की मौजूदगी में नागरिक अस्पताल में लेकर जाते परिजन।
विस्तार
भिवानी के गांव सांगा में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक पर दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गंभीर हालत में युवक को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर शाम को युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना एसएचओ ने अपनी टीम के साथ मौके का मुआयना किया। वहीं शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
गांव सांगा में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अभिमन्यु (18) नामक युवक के सीने में आरोपी पक्ष के लोगों ने गोली दाग दी। लहूलुहान हालत में युवक को शहर के बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मामला पंचायती चुनावों के दौरान से चली आ रही रंजिश का है।
विज्ञापन
जिसकी वजह से पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़े हो चुके थे। वहीं मंगलवार को अभिमन्यु पर उसके घर के समीप ही आरोपी पक्ष के युवक ने गोली चला दी। वारदात के बाद से ही गांव सांगा में तनाव के हालात बने हैं।
गांव सांगा में अभिमन्यु नामक युवक पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी। निजी अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है, जिसका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी पक्ष पर हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। -राकेश कुमार एसएचओ सदर पुलिस थाना भिवानी।