फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Nov 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Fri, 28 Nov 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन

तोशाम ओवरब्रिज बिजलीघर के पास बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को सीने में एक गोली मारी गई जो आरपार निकल गई। अलसुबह पुलिस व परिजनों को युवक की हत्या का पता लगा। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


तोशाम ओवरब्रिज रेलवे लाइन पार सुनारों वाली जोहड़ के पास रहने वाले करीब 23 वर्षीय युवक इस्लाम उर्फ छोटू का शव बृहस्पतिवार अल सुबह बिजलीघर के पास पाया गया। सुबह करीब साढे़ तीन बजे सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे युवक का शव देख सभी ने सोचा कि एक्सीडेंट में युवक की मौत हुई होगी।
विज्ञापन


जब शव को उठाया जाने लगा तो सीने से निकलते खून को देख पुलिस व परिजनों ने शरीर पर टॉर्च की रोशनी से निशान देखे। जिसके बाद सीने में गोली का निशान मिला जो पीछे तक आरपार था। वहीं से खून निकल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के पिता अब्दुल रहमान, भाई अकबर ने बताया कि इस्लाम छोटू गोशाला मार्केट में प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। परिजनों ने बताया कि इस्लाम हर रोज रात करीब नौ-साढे़ नौ बजे तक घर आ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढे़ तीन बजे सूचना मिली कि छोटू का शव बिजलीघर के पास पड़ा है। दुकान संचालक के अनुसार रात नौ बजे ही छोटू घर चला गया था। पुलिस ने मृतक के पिता अब्दुल रहमान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोपहर के समय शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सायं करीब पांच बजे शव का ढाणा रोड स्थित वकफबोर्ड की जगह में दफनाया गया।

प्रथम दृष्टि में सामने आया है कि हत्या कर इस्लाम के शव को यहां फेंका गया है। जहां शव बरामद हुआ है, उससे करीब एक सौ मीटर की दूरी पर सड़क के बीच काफी मात्रा में खून के निशान है। मृतक की साइकिल और चप्पल गायब है। अनुमान है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव यहां फैंका गया है।


बहुत खुश था इस्लाम
परिजनों के अनुसार पिछले दो दिन से इस्लाम बहुत खुश था। उसकी खुशी का कारण तो साफ नहीं मगर उसने एक दिन पहले ही नया मोबाइल खरीदा था। पुलिस इस बारे मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या लूट के लिए नहीं की गई बल्कि रंजिशन है। मृतक के पास से उसका नया मोबाइल और जेब से करीब छह-सात सौ रुपये मिले है। इससे साफ है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed