फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth returning home after giving sweets to sister dies in road accident

Bhiwani: बहन को मिठाई देकर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने किया केस दर्ज

Tue, 25 Oct 2022 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2022 10:06 PM IST
सार

मृतक की पहचान जिला रोहतक के माता दरवाजा निवासी तुषार के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल के बयान पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ विभिन्न्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Youth returning home after giving sweets to sister dies in road accident
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

भिवानी जिले में दीपावली पर अपनी बहन को मिठाई देकर घर वापस आ रहे युवक की बाइक को गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान जिला रोहतक के माता दरवाजा निवासी तुषार के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल के बयान पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ विभिन्न्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में माता दरवाजा निवासी अंकित ने बताया कि वह गत 23 अक्तूबर को अपने दोस्त तुषार के साथ उसकी बहन के घर बड़ेसरा मिठाई देने के लिए गया था। मिठाई देकर जब वे वापस घर आ रहे थे तब बड़ेसरा से करीब दो किलोमीटर दूर महम रोड पर स्विफ्ट गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण उसके दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसको महम नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं इस केस के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि बयान के आधार पर स्विफ्ट चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed