{"_id":"688a71eb82d040cc3a063539","slug":"youth-registered-with-my-bharat-portal-will-conduct-survey-and-get-certificate-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137533-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: माई भारत पोर्टल से पंजीकृत युवा करेंगे सर्वेक्षण, मिलेगा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: माई भारत पोर्टल से पंजीकृत युवा करेंगे सर्वेक्षण, मिलेगा प्रमाणपत्र
Thu, 31 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक्सपीरियंस लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण आयोजित करने जा रहा है। यह सर्वेक्षण 27 से 31 अगस्त तक चलेगा जिसमें माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत युवा भाग ले सकेंगे। चयनित प्रतिभागियों को विभाग की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से दी गई है। सर्वेक्षण का उद्देश्य एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र, भिवानी से जुड़े डाटा में सुधार करना, योजनाओं की निगरानी करना और विभिन्न कार्यक्रमों के बीच कन्वर्जेंस को सुनिश्चित करना है। इस चार सप्ताह की अवधि वाले कार्यक्रम के तहत युवा पेयजल स्रोतों, पानी की गुणवत्ता, जल आपूर्ति, शौचालयों की संख्या, जल अपशिष्ट प्रबंधन और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े आंकड़ों को एकत्र करेंगे। इसके साथ ही वे इन सूचनाओं के आधार पर योजनाओं की प्रभावशीलता को भी जांच सकेंगे।
सर्वेक्षण कार्य के दौरान युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इसके लिए इच्छुक युवा ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं लेकिन यह आवश्यक है कि वे पहले माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत हों।