फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth parliament program held in girls school, students expressed their views on burning issues

Bhiwani News: कन्या विद्यालय में हुआ युवा संसद कार्यक्रम, छात्रों ने ज्वलंत मुद्दों पर रखे विचार

Fri, 25 Jul 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth parliament program held in girls school, students expressed their views on burning issues
राजकीय विद्यालय में आयोजित युवा संसद में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।
बवानीखेड़ा। गांव लोहारी जाटू स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या पुष्पा जोशी ने की। इस अवसर पर ग्राम सरपंच मुकेश कुमार तथा विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने संसद की तर्ज पर प्रश्नकाल प्रस्तुत किया और विभिन्न ज्वलंत मुद्दों जैसे शिक्षा, आतंकवाद, महंगाई और अहमदाबाद विमान हादसे पर विस्तार से चर्चा की। विपक्ष की भूमिका निभा रहे छात्रों ने सशक्त तर्कों के साथ पक्ष को कई मुद्दों पर घेरा, जिससे माहौल जीवंत बना रहा। कार्यक्रम में विकास कुमार, नरेश कुमार और अंजू कुमारी ने निर्णायक मंडल के रूप में अपनी भूमिका निभाई। प्राचार्या पुष्पा जोशी ने कहा कि शिक्षा विभाग की इस रचनात्मक पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का विकास होता है, जिससे वे भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed