{"_id":"6373c217808761473b0d3aa0","slug":"youth-parliament-opposition-surrounds-the-government-on-the-issue-of-unemployment-and-inflation-bhiwani-news-hsr647205915","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद: बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद: बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाब ढाणी में युवा सांसद कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी। विज?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाब ढाणी में मंगलवार को युवा संसद का आयोजन किया। वरिष्ठ प्रवक्ता सुचिता कुमारी व रोशन लाल प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। युवा संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय शासन प्रणाली को करीबी से जानने और प्रत्यक्ष भागीदारी करने का अवसर मिला। युवा संसद में प्रश्न काल के दौरान विपक्ष के नेता ने सरकार पर आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में तीव्र गति से वृद्धि हो रही हैं। जिससे आम जनता का गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा हैं।
प्रधानमंत्री की भूमिका में छात्र ने संसद को बताया कि सरकार ने इसके लिए सरकार द्वारा उठाए कदमों के बारे में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सरकार ने घरेलू बाजार में दाल, खाद्य तेल चीनी और गेहूं की आपूर्ति बढ़ाई है। कालाबाजारी को रोकने के लिए आवश्यक वस्तुओं के स्टॉक की सीमा निर्धारित की गई हैं। गेहूं, चावल, आटा के निर्यात पर रोक तथा चीनी के निर्यात को सीमित किया। विपक्ष ने सरकार को बेरोजगारी और कोरोना काल में चरमराती शिक्षा व्यवस्था पर घेरा। पक्ष को रखते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार कौशल रोजगार योजना व रोजगार मेला लगाकर लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की व्यवस्था कर रही है। इसके साथ साथ विशेष अभियान चलाकर सरकारी व निजी क्षेत्र में लाखों रोजगार सृजित करने जा रही हैं।
शिक्षा व्यवस्था पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि कोरोना काल में स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से बच्चों की बार-बार कक्षाएं लगाई। अवसर एप, दीक्षा एप आदि विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन शिक्षा को जारी रखा। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य दलबीर सिंह, प्रवीण शर्मा, ओमप्रकाश, रविंद्र मलिक, सतेंद्र मलिक, बजरंग लाल, कृष्ण कुमार, कुलदीप सिहं, विनोद कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार उपस्थित रहे।