{"_id":"6116c5758ebc3ee04517d327","slug":"youth-murder-by-knife-blame-on-his-friends-bhiwani-news-hsr6088927109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदकर युवक की हत्या, दो दोस्तों और होटल के कारिंदे के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से गोदकर युवक की हत्या, दो दोस्तों और होटल के कारिंदे के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
युवक की हत्या की सूचना पर जांच करने पहुंचे तोशाम थाना प्रभारी जयसिंह यादव। संवाद
- फोटो : Bhiwani
तोशाम (भिवानी)। तोशाम-भिवानी मार्ग पर सागवान चौक के पास स्थित होटल में हुए झगड़े में गांव बजीना निवासी युवक भूपेंद्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में युवक के दो दोस्त नजदीक के ही ज्वार के खेत में फेंककर भाग गए। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हत्या का आरोप मृतक के दो दोस्तों व होटल के कारिंदे पर लगा है।
हत्या के बाद से ही होटल का कारिंदा मौके से गायब है। वहीं तोशाम पुलिस को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम व तोशाम पुलिस थाने की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तथ्य जुटाए। जिसके बाद मृतक के पिता का बयान दर्ज कर इस संबंध में तोशाम पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
तोशाम पुलिस को दी शिकायत में गांव बजीना निवासी जेबीटी टीचर मदनलाल ने बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। तीन लड़कियां और दो लड़के। उसका 19 वर्षीय बड़ा बेटा भूपेंद्र 12वीं की पढ़ाई के बाद तोशाम से आईटीआई कर रहा था। मदनलाल ने बताया कि उसका बेटा भूपेंद्र वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर से खाना खाने के बाद अपने छोटे भाई के साथ प्लॉट में सोने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह गांव के दयाचंद के माध्यम से पता चला कि गांव से अनिल और मंजीत के साथ उसका बेटा भूपेंद्र कहीं बाहर चला गया था। वहीं, सुबह भूपेंद्र का शव तोशाम-भिवानी मार्ग पर सागवान चौक के समीप होटल के पास ज्वार के खेत से मिला। भूपेंद्र के शरीर पर चाकू से गोदे जाने के कई निशान थे, ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घबराहट के कारण ज्वार के खेत में फेंका
भूपेंद्र के साथ गए दो दोस्त मंजीत और अनिल से जब परिजनों ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि होटल पर काम करने वाले बापोड़ा निवासी सुनील के साथ भूपेंद्र का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद सुनील ने भूपेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद भूपेंद्र बुरी तरह से जख्मी हो गया था। वे दोनों भूपेंद्र को लेकर होटल से निकले थे, मगर घबराहट के कारण वे भूपेंद्र को होटल के पास ही ज्वार के एक खेत में फेंककर अपने घर आ गए।
डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा
तोशाम पुलिस थाना एसएचओ जयसिंह यादव ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लिया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र का भी बारीकी से मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड टीम ने भी आसपास के इलाके की छानबीन की। पुलिस शव को लेकर भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं भूपेंद्र की हत्या के बाद से ही होटल का कारिंदा सुनील मौके से फरार हो गया।
आरोपी की तलाश की जा रही है
भिवानी-तोशाम मार्ग पर सागवान चौक के समीप होटल के पास ज्वार के खेत से भूपेंद्र का शव पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक के पिता मदनलाल की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
- जयसिंह यादव, एसएचओ, तोशाम पुलिस थाना।