फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth locks the gate of HSIIDC office

एचएसआईआईडीसी कार्यालय के गेट पर जड़ा युवाओं ने ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Youth locks the gate of HSIIDC office
08 फोटो गांव खानक में एचएसआईआईडीसी कार्यालय को ताला लगाकर रोष जताते युवा। संवाद - फोटो : Bhiwani
तोशाम। बेरोजगार युवाओं ने रोजगार ना मिलने की समस्या को लेकर शुक्रवार को खानक में खनन करने वाली सरकारी कंपनी एचएसआईआईडीसी कार्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। घटना की सूचना पाकर तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे बाद पुलिस द्वारा कंपनी के उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद रोजगार मिलने के आश्वासन पर ही कार्यालय के मुख्य गेट का ताला युवाओं ने खोला।
विज्ञापन

ग्रामीण वेद प्रकाश प्रधान, पवन प्रधान, बलजीत पंच, भगवान दास पंच, राजेंद्र अग्रवाल पंच, भूपेंद्र सिंह आदि युवाओं ने बताया कि प्रदूषण से लेकर खनन की वजह से होने वाली सभी परेशानियों का सामना गांव के लोग करते हैं, लेकिन गांव के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। समय-समय पर ग्रामीणों ने रोजगार की मांग को लेकर एचएसआईआईडीसी और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन भी दिया है, परंतु अभी तक गांव के लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। गांव के युवाओं ने परेशान होकर कंपनी के गेट पर ताला लगाया है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना था कि एचएसआईआईडीसी ने रोजगार के लिए प्लाटून सिक्योरटीज कंपनी को ठेका दे रखा है। इस कंपनी ने बाहर के युवाओं को रोजगार दिया है, जबकि गांव के लोगों की अनदेखी कर दी है। गांव के युवाओं की मांग है कि जल्द से जल्द युवाओं को रोजगार देकर गांव से बेरोजगारी की समस्या का हल किया जाए। करीबन 3 घंटे बाद पुलिस के एसआई प्रेम सिंह ने आकर युवाओं से बातचीत की और प्लाटून कंपनी के अधिकारी कर्नल राज सिंह से फोन पर बातचीत की। कंपनी के अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्दी गांव में शिविर लगाया जाएगा और उसमें गांव के योग्य युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इस आश्वासन के पश्चात गांव के युवाओं ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed