फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth injured in beer bottle attack, hospitalized

Bhiwani News: बीयर की बोतल से हमला कर युवक को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in beer bottle attack, hospitalized
बहल। गांव कतवार निवासी 22 वर्षीय मोहित पर 20 मई की रात कथित रूप से बीयर की बोतल से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल मोहित हिसार के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

गांव कतवार निवासी मोहित जो वर्तमान में हिसार सेक्टर-15 में किराये पर रहता है ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसके अनुसार 20 मई की रात करीब 11 बजे उसके ताऊ का बेटा रामपाल और नरेंद्र उसे गांव जाने की बात कहकर अपने साथ गाड़ी में ले गए। पीड़ित के अनुसार वे खेल स्टेडियम कतवार के पास पहुंचे जहां सचिन नामक युवक भी आया।
विज्ञापन

वहां सभी शराब पीने लगे। मोहित ने बताया कि मना करने पर रामपाल ने रिश्तेदार आने की बात कहकर उसे भी शराब पिलाई। कुछ देर बाद सचिन वहां से चला गया।
मोहित के अनुसार जब उसने घर छोड़ने की बात कही तो गाड़ी में पीछे बैठे रामपाल ने अचानक बीयर की बोतल से उसके सिर पर कई बार वार कर दिए। विरोध करने पर आरोपी ने थप्पड़ और मुक्कों से भी मारपीट की। सिर से अधिक खून निकलने पर आरोपी उसे पट्टी करवाने के बहाने ईशरवाल ले गया लेकिन रास्ते में भी मारपीट करता रहा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार ईशरवाल पहुंचने पर भी उसके साथ मारपीट की गई। बाद में नरेंद्र उसे हिसार छोड़कर चला गया। इसके बाद उसके दोस्त प्रवीन ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। बहल थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed