फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth festival will be held today in the new campus of CBLU

Bhiwani News: सीबीएलयू के नए परिसर में आज होगा युवा महोत्सव

Tue, 16 Jan 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth festival will be held today in the new campus of CBLU
भिवानी। सीबीएलयू के गांव प्रेमनगर स्थित नए परिसर में पहली बार 16 से 18 जनवरी तक युवा महोत्सव होगा। तीन दिवसीय युवा महोत्सव में मुख्य मंच सहित पांच मंच सजेंगे, जिन पर 43 प्रकार के कार्यक्रम होंगे। भिवानी और चरखी दादरी जिले के करीब 22 कॉलेजों के 500 से अधिक युवा प्रतिभागी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

सीबीएलयू से भिवानी और चरखी दादरी जिले के करीब 65 राजकीय और अराजकीय महाविद्यालय जुड़े हैं। इनमें से करीब 22 महाविद्यालयों के 500 से अधिक युवा कलाकार युवा महोत्सव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसी के साथ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में नौ से 12 फरवरी तक नॉर्थ जोन स्तरीय युवा महोत्सव होगा। इसमें विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव में विजेता प्रतिभागियों को एमडीयू में होने वाले नॉर्थ जोन युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन





युवा महोत्सव के मंच सजे

सीबीएलयू के प्रेमनगर स्थित नए कैंपस में खुले में मुख्य मंच लगाया गया है। युवा महोत्सव के मुख्य आयोजन इसी मंच से होंगे और आगाज के साथ समापन भी यहां कराया जाएगा। ऑडिटोरियम में दूसरा मंच संगीत का है जबकि तीसरा मंच साहित्यिक कार्यक्रमों से जुड़ा है। इसमें संस्कृति और साहित्य से जुड़े कार्यक्रम होंगे। मंच चार और पांच फाइन आर्ट की विधाओं पर आधारित हैं। इसमें युवा कलाकार अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीबीएलयू में वीसी प्रोफेसर राजकुमार मित्तल और रजिस्ट्रार रितु सिंह के प्रयासों से पहली बार नए परिसर में युवा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। विवि में 16 से 18 जनवरी के बीच तीन दिवसीय युवा महोत्सव हाे रहा है। कार्यक्रम की सारी तैयारी हो गई है। युवा महोत्सव के पांच मंच लगाए जाएंगे। - डॉ. सुरेश मलिक, डीन, छात्र कल्याण, सीबीएलयू, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed