फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth Festival in Janta College of Dadri from 25 to 27 October

Bhiwani News: 25 से 27 अक्तूबर तक दादरी के जनता कॉलेज में युवा महोत्सव का बजेगा डंका

Wed, 02 Oct 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 02 Oct 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival in Janta College of Dadri from 25 to 27 October
​भिवानी के चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय का मुख्य गेट। 
राकेश कुमार
विज्ञापन

भिवानी। इस बार युवा महोत्सव का आयोजन चरखी दादरी के जनता कॉलेज में होगा। महोत्सव में भाग लेने अन्य महाविद्यालयों के कल्चरल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 25 से 27 अक्तूबर तक होने वाले युवा महोत्सव में विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के डीन सुरेश मलिक ने युवा महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव में मुख्य मंच सहित चार से पांच अन्य मंच होंगे। जिन पर 43 प्रकार के इंवेंट कराए जाएंगे। इस युवा महोत्सव में भिवानी और चरखी दादरी जिले के करीब 20 कॉलेजों के 500 से अधिक युवा प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय से चरखी दादरी और भिवानी जिले के करीब 65 राजकीय और अराजकीय महाविद्यालय जुड़े हैं। इनमें से करीब 20 महाविद्यालयों के करीब 500 से अधिक युवा कलाकार ही युवा महोत्सव में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। युवा महोत्सव में विजेता रहे विद्यार्थी नॉर्थ जोन के युवा महोत्सव में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी में दूसरी बार होगा युवा महोत्सव
चरखी दादरी के जनता कॉलेज में पहली बार 2019 में युवा महोत्सव का आयोजन करवाया गया था। 5 साल बाद जनता कॉलेज में दूसरी बार युवा महोत्सव होगा। युवा महोत्सव का आयोजन मुख्य मंच पर होगा। इसके अलावा दूसरी स्टेज संगीत के लिए तीसरी स्टेज साहित्यिक कार्यक्रमों से जुड़ी रहेंगी। इसमें संस्कृति और साहित्य से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसी तरह स्टेज चार और पांच फाइन आर्ट की विधाओं पर आधारित होगी। इसमें युवा कलाकार अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरेंगे।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शुरू की तैयारियां
युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर लगभग 23 दिन बचे हैं। फिलहाल विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया 8 अक्तूबर को पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद तैयारियों के जोर पकड़ने की उम्मीद है। विद्यार्थी अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें प्रमुख तौर पर नृत्य, गायन, नाटक, मोनो एक्टिंग आदि प्रमुख रूप से हैं।

इन प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे विद्यार्थी
डॉ. सुरेश मलिक ने बताया कि विद्यार्थी एक्टिंग, गायन, नृत्य, प्लेइंग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, साहित्य, कविता पाठ, फाइल आर्ट कला, मेहंदी रचाओ, मोनो एक्टिंग के अलावा जो अन्य इवेंट भी होंगे उनमें भाग लेंगे। इनमें विजेता प्रतिभागी नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगे।



विश्वविद्यालय की ओर से 25 से 27 अक्तूबर तक चरखी दादरी के जनता कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा। युवा महोत्सव में 20 महाविद्यालयों के लगभग 500 से अधिक युवा भाग लेंगे। युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मुख्य मंच समेत कुल पांच मंच होंगे। - डॉ. सुरेश मलिक, डीन, स्टूडेंट वेलफेयरए सीबीएलयू, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed