फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth dies due to bolero collides with a tree in Bhiwani

Road Accident: भिवानी में पेड़ से टकराई बोलेरो, युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था आकाश

Fri, 13 Dec 2024 07:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बहल (भिवानी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल (भिवानी) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2024 07:40 PM IST
सार

हरियाणा के भिवानी में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक आकाश गांव   संडवा निवासी आकाश (20) की मौत हुई है। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। 

विज्ञापन
Youth dies due to bolero collides with a tree in Bhiwani
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के बहल के दुल्हेड़ी से संडवा गांव आते समय एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी सवार गांव संडवा निवासी आकाश (20) को गंभीर चोटें आई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन उसने बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर गाड़ी चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार आकाश परिवार में इकलौता कमाने वाला था। आकाश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अविवाहित था और खेतीबाड़ी का काम करता था। 



पुलिस को दी शिकायत में संडवा गांव निवासी नरेश ने बताया कि उसका भतीजा आकाश वीरवार को तीन अन्य लड़कों के साथ दुल्हेड़ी गांव में आए थे। वे रात को करीब 12 बजे गांव संडवा के लिए वापस निकले थे। उनकी गाड़ी बोलेरो के पीछे चल रही थी। बोलेरो चालक प्रदीप गाड़ी को गफलत, तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। करीब एक बजे गाड़ी जब बड़दू जोगियान गांव के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


घटना में गाड़ी में सवार आकाश को काफी चोटें आई व गंभीर रूप से घायल हो गया। वह घायल आकाश  को भिवानी नागरिक अस्पताल लेकर जा रहे थे तो उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। नरेश ने आरोप लगाया कि उसके भतीजे की मौत बोलेरो चालक की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया व मृतक का भिवानी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed