{"_id":"64fccd8bc9e57ce8d80874a0","slug":"youth-dies-by-drowning-in-pond-bhiwani-news-c-21-hsr1033-215659-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जोहड़ में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जोहड़ में डूबकर युवक की मौत
Sun, 10 Sep 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव सांगा में दोस्तों के साथ जोहड़ में नहा रहा युवक शनिवार शाम साढ़े चार बजे पानी में डूब गया। पानी में डूबे युवक को तलाशने के लिए गोताखोरों ने प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव जोहड़ की तलहटी में दलदल में फंसा हुआ मिला। उसे बाहर निकाल नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी।
गांव सांगा निवासी 17 साल का मनोज अपने दो से तीन दोस्तों के साथ शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे जोहड़ पर नहाने के लिए गया था। मनोज व उसके दोस्तों को तैरना नहीं आता था, इसलिए वे पानी में टायर की ट्यूब के सहारे नहा रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि नहाने के दौरान टायर की ट्यूब पानी में गिर गई थी, जिसे लेने के लिए मनोज गहरे पानी में उतर गया और वह डूब गया। उसके साथ नहा रहे युवकों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीणों ने पानी में उसे काफी देर तक तलाश जारी रखी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मनोज का शव जोहड़ की तलहटी में बनी दलदल के अंदर फंसा हुआ मिला। जिसे बाहर निकाल नागरिक अस्पताल लाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि मनोज की मां की काफी साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि उसका पिता गुरुग्राम में ट्रांसपोर्ट में काम करता है। जिसे इस हादसे की अभी जानकारी तक नहीं दी गई है। वहीं उसे बुलाया गया है। मनोज की बड़ी और एक छोटी बहन है। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। मनोज 12वीं की पढ़ाई के बाद बहुतकनीकी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। वहीं, सदर पुलिस के जांच अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर उसे नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया, जिसका रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सदर पुलिस थाना के एसएचओ कुलदीप ने बताया कि शव का रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डॉयल 112 पर इस हादसे की सूचना दी गई थी।