फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth dies after swallowing poison in Khedi Daulatpur

Bhiwani News: खेड़ी दौलतपुर में जहर निगलने से युवक की मौत

Sun, 16 Jul 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after swallowing poison in Khedi Daulatpur
बवानीखेड़ा (भिवानी)। कस्बा के गांव खेड़ी दौलतपुर में युवक अजय की जहर निगलने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अजय को गांव के ही लोग प्रताड़ित कर रहे थे। उनसे तंग होकर युवक ने जहर निगल लिया। 23 वर्षीय अजय अविवाहित था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर पांच महिलाओं सहित 10 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में चार दंपती शामिल हैं। आरोपी एक ही परिवार से संबंधित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी राजेश कुमारी ने बताया कि उसके बेटे अजय उर्फ मोनू को पिछले काफी समय से गांव का ही सतबीर व उसके लड़के पवन व पंजू उर्फ नरेश, रमेश व उसका लड़का अशोक, कर्मजीत, नन्ही अन्जु, औमपति, सुमन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण तंग होकर उसके बेटे अजय ने शुक्रवार को सल्फास की गोली निगल ली थी। इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। राजेश कुमारी ने बताया कि सबूत के तौर पर अजय ने जहर निगलने के बाद एक वीडियो बनाई थी और अपनी बहनों के पास भेज दी थी। मृतक की मां राजेश कुमारी का कहना है उसके बेटे को सबसे ज्यादा कर्मजीत व पवन ने प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

इस बारे में बवानीखेड़ा थाना के एएसआई व जांच अधिकारी लालजीत सिंह ने बताया कि गांव खेड़ी दौलतपुर में एक युवक की सल्फास निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर गांव के ही 10 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed