{"_id":"66a94f88db0af43e6e027946","slug":"youth-died-in-accident-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-120935-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने पर खंभे से टकराई, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने पर खंभे से टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन
अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ने पर खंभे से टकराई, चालक की मौत
- मृतक दो मासूम बच्चों का था पिता और परिवार में इकलौता
- तिगड़ाना से गुजरानी के बीच हुआ सड़क हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। गांव तिगड़ाना से गुजरानी के बीच में पाइप दबाने के लिए खोदे गए संपर्क मार्ग पर असंतुलित हुई बाइक खंभे से टकरा गई। इससे चालक की मौत हो गई। सदर पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
सदर पुलिस को दिए बयान में गांव तिगड़ाना निवासी अजीत सिंह ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। उसका इकलौता बेटा सत्यवान (29) मंगलवार को खेत से अपने घर लौट रहा था। गुजरानी से तिगड़ाना मार्ग पर सड़क के बीच में पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क पर से अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। गंभीर हालत में सत्यवान को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस सड़क हादसे की सूचना गुजरानी पुलिस चौकी में दी।
सत्यवान दो बच्चों का पिता था, उसकी पांच साल की एक बेटी और दो साल का बेटा है। करीब नौ साल पहले ही सत्यवान की शादी हुई थी। सत्यवान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई धर्म सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अजीत सिंह के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद