फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth death in accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
youth death in accident
बहल। बहल से मोटरसाइकल पर अपने गांव बिठण जा रहे एक युवक को बिठण गांव की नहर के पास सामने से आ रही एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक मोटरसाइकल सहित सड़क पर जा गिरा। घायलावस्था में उसे लोहारू अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिठन निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह बहल में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता है। उसके ताऊ का लड़का अजय भी बहल में ही जेसीबी और क्रेशर का ऑफिस चलाता है। वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अजय अपनी बाइक से आगे चल रहा था, जबकि वह अपनी बाइक से अजय के पीछे आ रहा था। जब वे बिठन गांव की नहर के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से गाड़ी चला रहे गाड़ी चालक ने अजय की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को मौके से ले गया। उसने जाकर देखा तो अजय बेहोशी की हालत में मिला। उसने परिजनों को सूचना दी और फिर वे सब अजय को सीएचसी लोहारू लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed