{"_id":"6140fc4c8ebc3ece470e9dc1","slug":"youth-blame-mixing-in-petrol-department-take-sample-bhiwani-news-hsr611702072","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लगाए पेट्रोल पंप के तेल में मिलावट के आरोप, खाद्य विभाग की टीम ने नोएडा भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने लगाए पेट्रोल पंप के तेल में मिलावट के आरोप, खाद्य विभाग की टीम ने नोएडा भेजे सैंपल
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से डलवाए गए तेल में मिलावट दिखाता उपभोक्ता। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। एक युवक ने हांसी रोड स्थित शिक्षा बोर्ड मुख्यालय के समीप स्थित पेट्रोल पंप से 200 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाया। युवक की बीच रास्ते में बाइक बंद हो गई। युवक ने काफी देर तक बाइक को चालू करने का प्रयास किया, मगर बाइक चालू नहीं हुई। इसके बाद मिस्त्री के पास बाइक लेकर पहुंचा, जहां उसे तेल में मिलावट की बात बताई।
इसके बाद बोतल में तेल लेकर युवक वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचा और तेल में मिलावट की बात वहां मौजूद पंप के कारिंदों को बताई। जिसके बाद मामला गरमा गया और दोनों के बीच नोकझोंक हुई। मामले की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दी। जिसके बाद एफएसओ अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप व बोतल में बंद पेट्रोल के सैंपल लेकर लेकर नोएडा जांच के लिए भेजे।
बाइक चालक अनूप ने बताया कि उसने मंगलवार दोपहर सवा दो बजे हांसी रोड पर शिक्षा बोर्ड के समीप पेट्रोल पंप से 200 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। इसके बाद वह जब बासिया भवन के पास पहुंचा तो उसकी बाइक झटके देने लगी। वह लघु सचिवालय के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक बंद हो गई। काफी देर प्रयास के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद उसे मिस्त्री को दिखाया। मिस्त्री ने तेल में मिलावट की वजह से बाइक बंद होने की बात कही। इसके बाद बोतल में तेल डाला तो तेल में अलग अलग रंग के दो पदार्थ दिखाई देने लगे। अनूप का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसी को धमकाने लगे। इसके बाद उसने मामले की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे भिवानी पीआर सेंटर के एएफएसओ नरेंद्र कुमार ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल के सैंपल एकत्रित कराए। इस दौरान वहां पर पेट्रोल पंप संचालक भी मौजूद था। पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि उसके तेल में कोई मिलावट नहीं है। वहीं जांच के लिए मौके पर पहुंचे एएफएसओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल के सैंपल लेकर नोएडा जांच के लिए भेजे हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जाएगी।