फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Young man hanged himself in a rented house, marriage was to take place on November 19

Bhiwani News: किराये के मकान में लगाई युवक ने फांसी, 19 नवंबर को होनी थी शादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in a rented house, marriage was to take place on November 19
भिवानी। रोहतक रोड हुन्नामल प्याऊ गली नंबर पांच में किराये के मकान में रहने वाले एक युवक द्वारा शुक्रवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। औद्योगिक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। मृतक की पहचान लोहड़ बाजार निवासी चिराग (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

औद्योगिक थाना पुलिस को दिए बयान में लोहड़ बाजार निवासी सांकेत ने बताया कि वे दो भाई थे। उसका छोटा भाई चिराग रोड़ी क्रशर बेचने का काम करता था। उसकी 19 नवंबर को शादी तय की गई थी। उसने बताया कि पिछले कुछ अर्से से उसका भाई मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रहा था। इसी वजह से उसने ये कदम उठाया है। वहीं औद्योगिक पुलिस ने किराये के मकान में फंदे से लटके चिराग को नीचे उतारा और उसके शव को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंची। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed