फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   young boy, dead found, water tank

जलघर के टैंक में मिला घर से लापता युवक का शव

Tue, 04 Aug 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
young boy, dead found, water tank
गांव ढाणा नरसान में घर से लापता युवक का शव जलघर के टैंक में मिला। मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने शव को टैंक से बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शव गला-सड़ा होने के कारण उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव ढाणा नरसान निवासी 25 वर्षीय दीपक सरकारी नौकरी की तैयारी करता था। शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे वह जलघर के टैंक में मच्छलियों को आटा डालने के लिए गया था। जहां काई अधिक होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह जलघर में गिर गया। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश जारी की। सूचना न मिलने पर उसके पिता कृष्ण ने उसके गुमशुदगी की शिकायत सदर पुलिस थाना में की। रविवार शाम करीब साढे़ पांच बजे ग्रामीणों को जलघर के टैंक में किसी व्यक्ति का शव दिखाई दिया। जिसको बाहर निकालने पर उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां शव की हालत अधिक गला सड़ा होने के कारण चिकित्सक ने उसे पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सदर पुलिस थाना से एचसी रामदिया ने बताया कि दीपक तीन भाइयों आकाश और बबलू से बड़ा था। परिजनों के बयान पर इत्तफाकया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed