फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Young artist Anand Nehra's artworks selected for national exhibition.

Bhiwani News: युवा कलाकार आनंद नेहरा की कलाकृतियां राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चयनित

Sat, 10 Oct 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Young artist Anand Nehra's artworks selected for national exhibition.
आनंद नेहरा की बनाई गई कलाकृतियां। 
लोहारू। झुप्पा कलां के युवा कलाकार आनंद नेहरा की दो कलाकृतियों का अमृतसर स्थित इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स की 91वीं अखिल भारतीय कला प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आनंद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के दृश्य कला विभाग में एमएफए पाठ्यक्रम के पांचवें वर्ष में अध्ययनरत हैं। बचपन से ही कला में रुचि रखने वाले आनंद निरंतर अभ्यास से अपनी प्रतिभा निखारते हैं। यह उनके कला-सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नकद पुरस्कार, लैपटॉप और प्रमाण पत्र हासिल किए हैं। उनकी उपलब्धियां रचनात्मक सोच और कलात्मक कौशल को दर्शाती हैं। यह कला के क्षेत्र में उनके आगे बढ़ने के जुनून का प्रमाण है।
विज्ञापन

पारिवारिक व शैक्षिक सहयोग
आनंद की सफलता में उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है। माता प्रमिला देवी और पिता रामपाल नेहरा ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। दादा दर्शनानंद नेहरा ने उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने भी उनकी कलात्मक प्रतिभा को निखारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed