फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Yoga provides mental and spiritual strength: Shruti Choudhary

मानसिक और आत्मिक बल प्रदान करता है योग : श्रुति चौधरी

Sat, 21 Jun 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Yoga provides mental and spiritual strength: Shruti Choudhary
भीम खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में योग करती  मंत्री श्रुति चौधरी, डीसी
भिवानी। प्रदेश की सिंचाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो मन की शांति, आत्म-नियंत्रण और सकारात्मक दृष्टिकोण की ओर प्रेरित करता है। यह हमें जीवन में संतुलन बनाना सिखाता है।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भीम खेल परिसर, भिवानी में आयोजित जिला स्तरीय योग समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संदेश का किया सीधा प्रसारण
कार्यक्रम के दौरान कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग संदेश का सीधा प्रसारण भी किया गया। मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में योग ने न केवल मानसिक शांति दी, बल्कि लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सुदृढ़ किया। उन्होंने कहा कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” का संदेश यह सिखाता है कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक और वैश्विक जिम्मेदारी है। योग केवल शरीर और मन के संतुलन का माध्यम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सामंजस्य का सूत्र है। उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार में पतंजलि योगपीठ, भारतीय योग संस्थान, ब्रह्मकुमारी, और आर्ट ऑफ लिविंग जैसे संगठनों की भूमिका की सराहना की, जिन्होंने प्रदेशभर में 2,500 से अधिक स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन विजेताओं को किया सम्मानित
इस अवसर पर जिलास्तर पर आयोजित योग मैराथन में अव्वल रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
पुरुष वर्ग में अंकित कुमार (प्रथम), मोहित (द्वितीय) और नरेंद्र (तृतीय),
जबकि महिला वर्ग में तमन्ना (प्रथम), मंजू (द्वितीय) और हनी (तृतीय) रही।

योग सहायकों ने करवाया योगाभ्यास और प्राणायाम
जिलास्तरीय योग शिविर में डीसी , एसपी सहित विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अनुयायियों ने योग का अभ्यास किया। योग सहायक मास्टर ट्रेनर गजानंद शास्त्री, कविता अहलावत और मदन कुमार ने योगासन और प्राणायाम करवाए। उन्होंने खड़े होकर, बैठकर और लेटकर किए जाने वाले योगासनों के साथ-साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति और सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास करवाया और उनके स्वास्थ्य लाभ भी विस्तार से बताए। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन की ओर से श्रुति चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य, तहसीलदार सुरेश कुमार सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed