फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Worship of tools on Vishwakarma Day

विश्वकर्मा दिवस पर हुई औजारों की पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Worship of tools on Vishwakarma Day
भिवानी। गोवर्धन के साथ-साथ विश्वकर्मा दिवस भी परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वकर्मा दिवस पर शहर की ऑटो मार्केट में सभी दुकानदारों ने भगवान विश्वकर्मा मंदिर में सुबह पूजा अर्चना के साथ हवन किया और पूर्णाहूति डालकर विश्व शांति की कामना की। इस दौरान मंदिर में अन्नकूट प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट के सभी दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में औजारों की विधि विधान से पूजा अर्चना की और दुकानों की साफ सफाई की। इस दौरान मिस्त्रियों ने कोई भी अन्य काम नहीं किया। दुकानदार राजू, हरिश, सुरेश, कर्मबीर, जोनी ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ औजारों की पूजा का भी विधान हैं। इन औजारों से ही एक कारिगर अपनी रोजी रोटी चलाता है। इनका सम्मान और इन्हें इस्तेमाल करने का हुनर भगवान विश्वकर्मा की देन है। इसलिए भी प्रतिष्ठानों पर आज के दिन औजारों की पूजा का विधान है। इस मौके पर दुकानदारों ने एक दूसरे को विश्वकर्ता दिवस की भी बधाई दी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed