फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Workshop of election officers of Bhiwani block held at Tibrewal auditorium

भिवानी खंड के चुनाव अधिकारियों की टिबड़ेवाल सभागार में हुई कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Workshop of election officers of Bhiwani block held at Tibrewal auditorium
भिवानी। पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान केंद्रों पर मतदान और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देने के लिए भिवानी के टिबड़ेवाल सभागार में बुधवार को सभी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन

एसडीएम संदीप अग्रवाल ने टिबड़ेवाल सभागार में पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण दिया। सभी अधिकारियों ने मतपेटी व ईवीएम की हैंड ऑन ट्रेनिंग भी ली। उन्होंने कहा कि प्रिजाइडिंग ऑफिसर मतदान केंद्र का मुखिया होता है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से निपटाएं। आपकी सहायता के लिए आरओ, एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट व ड्यूटी मजिस्ट्रेट सहित तमाम प्रशासनिक अमला तैयार रहेगा। चुनाव अधिकारियों के कार्य और व्यवहार के साथ जिले की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। ऐसे में पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बूथ प्रबंधन का सबसे बड़ा रोल होता है। बूथ पर हर चीज पूरी तरह से व्यवस्थित होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। अगर प्रक्रिया के दौरान थोड़ा सा भी संशय है तो अपने सीनियर से तुरंत बात करें। अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी इस कार्य में लापरवाही करता है तो हरियाणा पंचायती राज अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एसडीएम ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिवानी खंड में 259 पोलिंग बूथ हैं। हर पोलिंग बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी, एक सहायक पीठासीन अधिकारी, दो पोलिंग ऑफिसर लगाए गए है। लगभग 1100 कर्मचारियों की मतदान कार्यक्रम में ड्यूटी लगी है, जिनका टिबड़ेवाल सभागार में दो शिफ्टों में प्रशिक्षण करवाया है। उन्होंने कहा कि भिवानी में 30 अक्तूबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा, जबकि ग्राम पंचायतों के पंचों व सरपंचों के लिए दो नवंबर को मतदान होगा। जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान सामग्री 29 अक्तूबर और पंच व सरपंच के चुनाव के लिए मतदान सामग्री एक नवंबर को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में सुबह नौ बजे दी जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय व तिथि पर चुनाव सामग्री लेकर अपने संबंधित गंतव्य स्थान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed