फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Workers should take advantage of schemes: MLA

श्रमिकों को योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए : विधायक

Mon, 29 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Workers should take advantage of schemes: MLA
टीआईटी स्कूल में आयोजित  श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह में मौजूद विधायक घनश्याम सर्राफ व अन
भिवानी। टीआईटीएस कॉलेज सभागार में रविवार को जिला स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर विधायक घनश्याम सर्राफ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड और हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। पंजीकृत श्रमिकों को उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगराधीश अनिल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार डिवीजन की डिप्टी लेबर कमिश्नर शशि बाला ने की। इस दौरान गुरुग्राम में आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मान एवं जागरूकता समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना संदेश दिया। डिप्टी लेबर कमिश्नर शशि बाला ने कहा कि श्रम विभाग लक्ष्य है कि अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए विभाग द्वारा औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता है। श्रमिकों को पंजीकरण के लिए जानकारी दी जाती है। पात्र पंजीकृत श्रमिकों को योजनाओं का लाभ घर बैठे ही प्रदान करना विभाग का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन


इस प्रकार मिलता है योजनाओं का लाभ

सरकार द्वारा हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से मुख्य रूप से पंजीकृत श्रमिकों के परिवारों को मातृत्व लाभ के तौर पर 36 हजार रुपये, पितृत्व के तौर पर 21 हजार रुपये, कामगार श्रमिकों के बच्चों को 8000 रुपये से 20000 रुपये तक पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक की वार्षिक सहायता के तौर पर दिए जाते हैं। इसी प्रकार से कामगार क बच्चों को हॉस्टल फीस के तौर पर एक लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। श्रमिक की बेटी को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 50 हजार रुपये, प्रतिभावान बच्चों को लैपटॉप के लिए 48 हजार रुपये, साइकिल के लिए 5 हजार रुपये, औजार के लिए 8 हजार रुपये, सिलाई मशीन के लिए 4500 रुपये, कन्यादान योजना में तीन बच्चों की शादी हेतु प्रति बच्चा एक लाख 100 रुपये तक, महिला श्रमिक की शादी के लिए 50 हजार रुपये, 60 साल बाद पेंशन योजना का लाभ, अक्षम बच्चों के लिए वित्तीय सहायता, आदि अनेक प्रकार सहायता राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed