{"_id":"66422eda2c1f194aa402d7e0","slug":"workers-clashed-with-each-other-in-front-of-state-congress-in-charge-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के सामने आपस में भिड़े कार्यकर्ता, मंच पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के सामने आपस में भिड़े कार्यकर्ता, मंच पर हुआ हंगामा
Mon, 13 May 2024 08:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 08:46 PM IST
सार
भिवानी के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सभा के दौरान मंच पर हंगामा हो गया। भिवानी में पार्टी कार्यालय के अंदर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी के सामने कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान आपस में भिड़े कार्यकर्ता।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के भिवानी के तोशाम बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया के सामने ही दो कार्यकर्ता आपस में मंच पर भिड़ गए। मामला अतिथि को गुलदस्ते भेंट करने का था। दोनों ही कार्यकर्ताओं को मंच पर मौजूद नेताओं ने संभाला और आपस में दूर-दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, सीआर रिजॉर्ट में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता सम्मेलन का सोमवार को आयोजन हुआ। इसमें हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवंं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक बावरिया शामिल हुए। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक बावरिया ने दावा किया कि प्रदेश में दस की दस सीटें जीतने के साथ ही केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने की। कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा प्रभारी को गुलदस्ता भेंट करने के लिए जब रमेश ढिकाव मंच पर पहुंचे तो इसी दौरान अध्यक्षता कर रहे मनोज बागड़ी से कुछ विवाद हो गया।
देखते ही देखते मामला गर्माने लगा तो मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने दोनों को संभाला और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। एक बार तो दोनों मंच पर ही आपस में भिड़ गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसके बाद दोनों को शांत किया तो दीपक बावरिया ने मंच संभाला और इस मामले में कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने किसी भी तरह के मनमुटाव और कार्यकर्ताओं में आपसी सामंजस्य की कमी नहीं रहने देने की भी बात कही।