फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Workers and artisans will showcase their strength at the state-level exhibition in Kurukshetra on the 14th

Bhiwani News: कुरुक्षेत्र में 14 को राज्यस्तरीय प्रदर्शन में ताकत दिखाएंगे मजदूर कारीगर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Workers and artisans will showcase their strength at the state-level exhibition in Kurukshetra on the 14th
भिवानी। संयुक्त निर्माण मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर निर्माण मजदूरों की बंद साइटों को खोले जाने, यूनियनों को तसदीक का अधिकार देने, और लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर 14 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास के समक्ष रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन की तैयारियों के तहत संयुक्त निर्माण मोर्चा ने बवानीखेड़ा और भिवानी के इलाकों में जत्था अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ढाणी हुनात, बडसी, बलियाली, तालु, बामला, बडेसरा और चांग में नुक्कड़ जनसभाएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

इन जनसभाओं को मुख्य रूप से भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) के राज्य अध्यक्ष मनोज सोनी, जिला सचिव अनिल कुमार, इंटक के धर्मवीर लोहान, कृष्ण नैन, रामोतार खोरड़ा, राकेश, सीटू नेता धर्मवीर बामला, और महावीर चांग ने संबोधित किया। यूनियन नेताओं ने जनसभाओं में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार निर्माण मजदूरों के कल्याण बोर्ड को भ्रष्टाचार के नाम पर खत्म करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले पांच महीनों से निर्माण मजदूरों की साइटें बंद पड़ी हैं, जिससे मजदूरों को मिलने वाली सभी सुविधाएं और पंजीकरण भी ठप हो गए हैं। पेंशन, प्रसूति सहायता, स्कॉलरशिप, कन्यादान और मृत्यु सहायता जैसी कल्याण योजनाओं के भुगतान भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed