{"_id":"f99b297cf25e744c6c521a3a5f1f7301","slug":"worker-s-murdered-bodies-thrown-into-wells-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या कर कुएं में फेंका शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की हत्या कर कुएं में फेंका शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालुवास गांव में एक मजदूर की हत्या कर शव चद्दर में लपेटकर कुएं में फेंक दिया गया। शुक्रवार को कुएं से अधिक दुर्गंध आई तो ग्रामीणों ने जांच की और चद्दर में लिपटा शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अस्पताल लाई जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला सुबह करीब आठ बजे का है। हालुवास गांव के स्कूल के पास बने कुएं से अधिक दुर्गंध आने पर ग्रामीण एकत्रित हुए। कुएं में देखा तो एक प्लास्टिक तिरपाल में लिपटा कुछ दिखाई दिया। जिसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में प्लास्टिक का तिरपाल कुएं से निकाला गया। उसे खोला तो उसमें एक व्यक्ति का शव था। मृतक की पहचान हालुवास गांव वासी करीब 35 वर्षीय विनोद के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, विनोद पिछले पांच दिन से लापता था। शव की गर्दन और सिर में चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। शव पानी में पड़ा होने के कारण काफी फूला हुआ था। जिस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतक के भाई राजेश ने बताया कि विनोद मजदूरी करता था और भिवानी के हनुमान गेट पर शादीशुदा था। वह पांच दिन से लापता था। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि उसका शव कुएं में मिला है। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। विनोद की गर्दन व सिर में चोट के निशान है। जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है।
उसकी पत्नी अंजू पारिवारिक अनबन के कारण अपने मायके गई हुई थी। विनोद भी अक्सर अपने मायके जाता रहता था। विनोद को 13 वर्ष की एक बेटी है। मृतक की पत्नी अंजू ने बताया कि पिछली 31 जुलाई के बाद से विनोद उनके पास नहीं आया है।
पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सूचना पर डीएसपी अमित भाटिया भी मामले की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। एसएचओ लीलाराम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। एएसआई कृष्णपाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।