फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work to fill potholes on roads begins

Bhiwani News: सड़कों में बने गड्ढों को भरवाने का काम शुरू

Sun, 01 Sep 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Work to fill potholes on roads begins
भिवानी शहर की सड़कों में बने गड्ढों में रोड़े डलवाते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप। 
भिवानी। बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के गड्ढों को भरने का कार्य नगर परिषद ने संभाल लिया। नगर परिषद की ओर से खानक के पथरीले रोड़ों से शहर की सड़कों में बने गड्ढों को भरवाया जाएगा। कार्य का शुभारंभ नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने सेक्टर 13 की जर्जर हुई सड़कों से करवाया है।
विज्ञापन

खानक से मंगवा कर रोड़ों को सड़कों में बने गड्ढों में डलवाया जा रहा है ताकि गड्ढों में वाहनों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। सेक्टर 13 की सभी सड़कों में बने गड्ढों में पत्थर डाले जाने के बाद अंदरूनी शहर की सड़कों में बने गड्ढों में पत्थर डाले जाएंगे। पत्थर डालने के बाद शहर की सड़कें वाहनों के चलने लायक बन जाएगी। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि बारिश का सीजन खत्म होते ही शहर की सड़कें बनने लगेंगी।
विज्ञापन

बारिश के सीजन में तेज बारिश के चलते शहर की अधिकतर सड़कों की रोड़िया बिखर गई हैं। अनेक जगहों पर रोड़ियां सड़क से बाहर आ गई और वहां पर गड्ढे बन गए। यह स्थिति शहर की अधिकांश सड़कों की बनी है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति सेक्टर की सड़कों की भी। ऐसे में अगर इनमें पत्थर डाल दिए जाए तो वाहनों के आवागमन सुगम हो जाएगा। इस मौके पर पार्षद सूर्या तंवर, पार्षद संदीप यादव, कमल सिंह लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों से जर्जर सड़कों की मांगी जानकारी
नगर परिषद ने सभी पार्षदों से अपने-अपने इलाकों की जर्जर सड़कों की स्थिति की जानकारी मांगी है। साथ ही यह भी जानकारी मांगी गई है कि कितनी जगहों पर सड़कों पर गड्ढे बने हैं और उनमें कितनी जगहों पर बारिश का पानी जमा है। उन गड्ढों से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था है या नहीं। जर्जर सड़कों की जानकारी लेने के बाद उन सड़कों के गड्ढों को पत्थर डालकर भरा जाएगा। ताकि बारिश के सीजन में वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी न हो।



आचार संहिता ने लगाया सड़कों के निर्माण पर ब्रेक

नगर परिषद ने शहर की जर्जर सड़कों को दोबारा निर्माण के लिए टेंडर लगाया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू होने वाला था, लेकिन चुनाव की घोषणा होते ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। इनमें सेक्टर 13 की पीर बाबा के सामने वाली सड़क, आंबेडकर पार्क के सामने वाली, संचार कॉलोनी रोड और सेक्टर 23 की अनेक सड़कों के निर्माण कार्य का टेंडर लग चुके हैं। सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आचार संहिता हटते ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed