फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work started on more than 25 drafts of road projects before the code of conduct

Bhiwani News: आचार संहिता से पहले सड़क परियोजनाओं के 25 से अधिक मसौदों पर शुरू हुआ काम

Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 16 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Work started on more than 25 drafts of road projects before the code of conduct
भिवानी। लोकसभा चुनावों की आहट में आचार संहिता से पहले ही भिवानी जिले की 25 से अधिक सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। वहीं सिंचाई विभाग की बड़ी परियोजनाओं पर भी वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं, जिनके कार्यों में अब कोई रुकावट नहीं रहेगी। हालांकि नगर परिषद के शहर से जुडे बड़ी परियोजनाएं अब आचार संहिता की वजह से अटक कर रह जाएंगी। इसी के साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की कोई बड़ी परियोजना भी मंजूर नहीं हो पाई। वहीं पंचायत विभाग के संपर्क मार्गों के साथ सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के अलावा अन्य कार्यों के टेंडर भी लग चुके हैं।
विज्ञापन

साल भर में सरकारी विभागों के अधिकारी विकास मसौदों को तैयार कर मुख्यालय भेजने में लगे रहें, मगर चुनावी माहौल के बीच विभिन्न विभागों की परियोजनाओं पर मंजूरी की मोहर लगी। जिसके बाद अधिकारियों ने भी तत्परता दिखाई और इन कार्यों के आचार संहिता में फंसने से पहले ही टेंडर प्रक्रिया कराकर वर्क ऑर्डर जारी कर दिए। जिन संपर्क मार्गों और विकास परियोजनाओं के वर्क ऑर्डर एजेंसियों को अलॉट हो चुके हैं, अब उनके कामों में कोई रुकावट नहीं हैं, जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिली और उनके टेंडर नहीं लगे, वे अब आचार संहिता के बाद ही शुरू हो पाएंगी।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग के विकास मसौदों पर काम अलॉट हो चुके हैं, उनके कार्यों में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जिन परियोजनाओं के अभी टेंडर नहीं हो पाए हैं, उन्हें चुनाव के बाद ही शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संभव जैन, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज तकनीकी विंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed