फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work should be done on the formula of controlling inflation, service, security and cooperation for women.

Bhiwani News: महंगाई पर नियंत्रण, महिलाओं के लिए सेवा, सुरक्षा व सहयोग के फॉर्मूला पर हो काम

Fri, 16 Feb 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Work should be done on the formula of controlling inflation, service, security and cooperation for women.
भिवानी। प्रदेश के आम बजट से महिलाओं को सबसे ज्यादा उम्मीद होती है। महंगाई से रसोई घर का बजट न बिगड़े इसको लेकर महिलाएं बजट पर निगाहें टिकाए हुए हैं। उन्हें बजट से उम्मीद है कि इस बार सरकार महंगाई पर रोक लगाएगी।
विज्ञापन

सरकार के अंतरिम बजट पर हर एक वर्ग उम्मीद लगाएं बैठा है। कामकाजी महिलाओं का कहना है कि सरकार को महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर काम करना चाहिए। सरकार को महिलाओं के लिए सेवा, सुरक्षा व सहयोग तीनों फॉर्मूला पर काम करना चाहिए, ताकि काम के साथ सुरक्षित माहौल भी मिले। गृहिणियों का कहना है कि दाल, चीनी, चावल, गेहूं, फल, दूध, सब्जी, तेल, गैस सिलेंडर व अन्य खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छूने गए हैं। ऐसे में महिलाओं का किचन का बजट खराब हो जाता है। सरकार को महंगाई कम करने को लेकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


मध्यम वर्ग की महिलाओं के लिए रसोई चलानी बड़ी मुश्किल हो गई। हर महीने गैस और राशन के दाम बढ़ा दिए जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि इनकी कीमतों पर सरकार लगाम लगाने का काम करेगी। बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को विशेष सुविधा मिलनी चाहिए। बजट में महिला सुरक्षा को लेकर सरकार कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नीतू केडिया गृहिणी बहल

सरकार का बजट ऐसा होना चाहिए, जिससे भोजन का जायका न बिगड़े। महंगाई चरम पर है। आने वाले बजट से उम्मीद है कि इस बार सरकार महंगाई को कम करने का काम करेगी। गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के कारण रसोई का बजट हर माह बदल जाता है। दालों, तेल और अन्य जरूरी सामान के दामों में पिछले लंबे समय से कई गुणा बढ़ोतरी हुई है। इनके दामों में कमी आनी चाहिए।
-मीना शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता

महिलाओं के लिए बजट में सेवा, सुरक्षा और सहयोग होना चाहिए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट होना चाहिए। बजट में सरकार महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर आधारित बजट लेकर आए। महिलाओं को ऐसी शिक्षा होनी चाहिए, जो उन्हें अपने पैरों पर खड़ा कर सके।
-सुदेश रानी, महिला सरपंच चांग
राज्य सरकार के बजट में महंगाई को नियंत्रित रखते हुए रसोई को ध्यान में रखकर होना चाहिए। बजट से हर घर का बजट प्रभावित होता है। जरूरी वस्तुओं की चीजों के साथ रसोई गैस के दाम भी कई गुना बढ़े हैं। इससे आम आदमी का बजट भी गड़बड़ा रहा है। महिलाओं सुरक्षा और महिलाओं के विकास के लिए भी बजट में प्रावधान जरूरी हैं, ताकि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में भी जरूरी कदम उठाए जा सकें।

-माया देवी गृहिणी
राज्य सरकार के बजट में महिलाओं के लिए विशेष पैकेज होना चाहिए। महिलाओं के विकास और स्वरोजगार शुरू किए जाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया जाए। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उन्हें स्वावलंबी जीवन की ओर अग्रसर करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान भी किए जाएं, ताकि जो महिलाएं अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं, उसके लिए सरकार ने केवल सब्सिडी बल्कि उसके लिए ढांचागत जरूरी सुविधाएं जुटाने में भी प्रक्रिया को आसान कर मदद करें।
- अनिता देवी नगर पार्षद वार्ड 18 भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article