फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Work order allotted for sewer line shifting in Dinod Road Railway Overbridge, work will be completed in 22 days

Bhiwani News: दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज में सीवर लाइन शिफ्टिंग का वर्क ऑर्डर अलॉट, 22 दिन में काम होगा पूरा

Thu, 17 Oct 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Work order allotted for sewer line shifting in Dinod Road Railway Overbridge, work will be completed in 22 days
कृष्णा कॉलोनी में निर्माणाधीन पुल।
भिवानी। दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में आड़े आने वाली 170 मीटर लंबी सीवर लाइन को शिफ्ट कराने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिया है। एजेंसी अगले सप्ताह सीवर लाइन शिफ्ट किए जाने का काम शुरू कर देगी। सीवर लाइन शिफ्ट करने का काम भी करीब 22 दिन में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले चार सालों से दिनोद रोड रेलवे लाइन पार कॉलोनियों की करीब 60 हजार की आबादी और आठ गांवों के मुख्य रास्ता के बंद होने की समस्या का अब जल्द हल निकलेगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो इसी साल दिसंबर तक रेलवे ओवरब्रिज चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिनोद रोड कृष्णा कॉलोनी रेलवे फाटक सी-52 पर पिछले चार साल से शहर के सबसे छोटे 600 मीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। इस कार्य में काफी बार अड़चने बनी हैं, लेकिन अब लंबे अर्से से दिनोद रोड लाइन पार छोर पर मुख्य सीवर लाइन की वजह से काम रुका हुआ है। करीब 170 मीटर लंबी सीवर लाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसके बाद ही ये काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल निर्माण में ढिलाई को लेकर रेल अंडरपास जीतुवाला महापंचायत भी धरना दे चुकी है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अब दिनोद रोड पुल निर्माण साइट पर सीवर लाइन शिफ्ट कराने का वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिया है। इसके बाद अगले सप्ताह से एजेंसी अपना काम भी शुरू कर देगी। ये कार्य करीब 22 दिन में पूरा किया जाएगा। जिसके बाद बचे हुए पुल निर्माण का काम तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
दिल्ली से आएंगी ड्रिलिंग मशीनें, घरों के पास से गुजरेगी सीवर लाइन
दिनोद रोड पर मुख्य सीवर लाइन को शिफ्ट करने का काम भी चुनौती भरा है, क्योंकि यहां पहले से ही संकरी जगह है। हालांकि यहां सात फीट गहरी मुख्य सीवर है, लेकिन सड़क के दोनों तरफ मकानों की वजह से यहां खोदाई नहीं कराई जाएगी, बल्कि दिल्ली से ड्रिलिंग मशीनें बुलाई गई हैं, जो ड्रिल कर पाइप लाइन डालने का काम कराएगी। सीवर लाइन शिफ्ट होने के बाद यहां रिटेनिंग वाल और फिर मिट्टी भराई का काम ही पीडब्ल्यूडी कराएगी।
दिनोद रोड पर सीवर लाइन शिफ्ट किए जाने का काम एजेंसी को अलॉट किया जा चुका है। अगले सप्ताह से एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी। करीब 22 दिन में ये काम पूरा करा लिया जाएगा। पानी और अन्य जगह से सीवर लाइन शिफ्टिंग का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है।

-सुरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
दिनोद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का काम तेजी से कराया जा रहा है। कृष्णा कॉलोनी छोर पर काम जल्द पूरा हो जाएगा। अगर लाइन पार क्षेत्र में सीवर लाइन शिफ्ट किए जाने का काम समय से पूरा होता है तो हमारा प्रयास रहेगा कि दिसंबर तक इस पुल पर ट्रैफिक चालू हो जाएगा। फिलहाल कृष्णा कॉलोनी छोर पर बचा हुआ काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
-सोनू हुड्डा, कनिष्ठ अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article