{"_id":"5da4bd4d8ebc3e016c13acf8","slug":"women-sucide-bhiwani-news-rtk5231539179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व्यापार में घाटे के बाद लापता, देनदारों से परेशान महिला ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व्यापार में घाटे के बाद लापता, देनदारों से परेशान महिला ने की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े के व्यापार में घाटे के बाद लापता हुए व्यक्ति की पत्नी ने देनदारों से परेशान होकर घर में ही फंदा लगा लिया। महिला का शव घर के ही कमरे में खिड़की से लटका मिला। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि चार लोग उन्हें रुपयों के लिए परेशान कर रहे थे। इसी परेशानी में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला सोमवार दोपहर बाद का है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे करीब 40 वर्षीय महिला दिनेश ने खिड़की से चुन्नी बांध फंदा लगा लिया। परिजनों ने शाम करीब साढ़े चार बजे उसे देखा। सूचना पर करीब पांच बजे पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता भूरु सिंह ने बताया कि उसकी बेटी दिनेश की शादी करीब 17-18 वर्ष पूर्व राणीला बास वासी चतुर्भुज के साथ हुई थी। चतुर्भुज कपड़े का व्यापारी था और उसका दिल्ली, भिवानी आदि जगहों से कपड़ा व्यापारियों से लेन-देन था। उसे व्यापार में घाटा हुआ। करीब ढाई साल पहले वह अचानक लापता हो गया। उसके बाद से किसी को नहीं पता कि वह कहां है। अब कुछ लोग उस पर कर्जा बताकर उन्हें परेशान करने आ रहे है। वे उनसे रुपये मांगते हैं जबकि उन्हें तो कुछ पता ही नहीं। इस कारण पिछले कुछ सालों से उसकी बेटी उसके पास भिवानी आ गई। यहां लेनदार काफी आ रहे थे और धमकियां भी दे रहे थे। इसी परेशानी में उसकी बेटी ने यह कदम उठाया है। उन्होंने चार लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया।
सूचना पर इंडस्ट्रीज एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरी जांच के बाद देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। मामले में एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता भूरुराम के बयान पर अभिषेक खेमका, राजेंद्र गुर्जर, नरेंद्र, राजेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पिता लापता, बच्चों से छीन गया मां का सहारा : मृतका दिनेश के दो बच्चे 16 साल की बेटी और 14 साल का लड़का है। बच्चों का पिता ढाई साल से लापता है और अब उनकी मां भी नहीं रही। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।