फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women reached the city police station regarding the death of the child, created a ruckus

बच्चे की मौत प्रकरण को लेकर सिटी पुलिस थाने पहुंचीं महिलाओं ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Women reached the city police station regarding the death of the child, created a ruckus
मृतक के परिजनों को शांत करवाते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के बर्तन बाजार में साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्चे की स्कूटी की टक्कर लगने से 3 अक्तूबर को मौत हो गई थी। इसी मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर को काफी महिलाएं सिटी पुलिस थाने में पहुंचीं और हंगामा किया। महिलाओं ने इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस ने भी महिलाओं को समझाया और परिजनों को इस मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाने में पहुंचे लड़के के पिता अजय, मनोज, जयवीर, राजेंद्र, देवेंद्र, राजेश, दीपक कुमार, आशीष, तेलूराम, विजय, सचिन, गीता देवी, सुमन देवी, सोना, मूर्ति देवी, रिंकी ने बताया कि लोहड़ बाजार कुम्हारों की गली वासी 12 वर्षीय वैभव रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर से साइकिल लेकर गली के नुक्कड़ पर चाउमिन खाने के लिए गया था। वह बर्तन बाजार में पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे एक स्कूटी सवार ने उसे सीधी टक्कर मार दी। वैभव के पेट में गंभीर चोटें लगीं। जिसकी वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता अजय के बयान दर्ज कर सिटी पुलिस ने इस संबंध में स्कूटी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक के परिजनों के साथ आई महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। महिलाओं ने थाना परिसर में ही काफी देर तक हंगामा किया। सिटी पुलिस थाने के कर्मचारियों ने महिलाओं को शांत किया।
विज्ञापन

इस संबंध में सिटी पुलिस थाना कार्यवाहक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि परिजनों को एफआईआर की कॉपी दी गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हैं। परिजनों को भी समझाया गया है। परिजन स्कूटी नंबर और चालक के बारे में अभी पूरी तरह से पुष्ट नहीं हैं, जैसे ही वे पुलिस को कोई तथ्य उपलब्ध कराते हैं पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed