{"_id":"65cd0044025e55e38a014aef","slug":"women-raising-slogans-of-jai-shri-ram-during-the-yatra-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-113186-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग के उपलक्ष्य में निकाली शहर में शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग के उपलक्ष्य में निकाली शहर में शोभायात्रा
Wed, 14 Feb 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
यात्रा में जय श्रीराम के नारे लगाती महिलाएं।
भिवानी। खाकी बाबा रामचरित मानस मंदिर में श्रीराम कथा समिति की ओर से 15 से 21 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। नवीन गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा स्थानीय खाकी बाबा मंदिर से शुरू होकर चूहड़ सिंह की बाजार, किरोड़ी मंदिर, जैन चौक, घोसियान चौक, पुरानी अनाज मंडी से वापिस खाकी बाबा मंदिर पर ही संपन्न हुई।
नवीन गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा में महिलाओंं के साथ-साथ पुरुष श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। जगह-जगह महिलाओं द्वारा आरती भी उतारी गई। 15 फरवरी से स्थानीय खाकी बाबा रामचरित मानस मंदिर में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग तथा सुबह 5 से साढ़े 6 बजे तक प्रार्थना, सत्संग व प्रभात फेरी निकाली जाएगी। श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग में ब्रह्मचारी आनंद महाराज ऋषिकेश प्रवचन देंगे। इस मौके पर आरएसएस विभाग संघ चालक सत्यनारायण मित्तल, पर्यावरण गतिविधि प्रांत प्रमुख सुभाष गोयल, सर्व व्यवस्था प्रमुख नवीन गुप्ता घी वाले, विश्व हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल, प्रमुख व्यवसायी रामचंद्र मित्तल, अधिवक्ता धीरज सैनी, राज कुमार गोयल, राकेश मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, किरण गुप्ता, चारु अग्रवाल, सुमन गर्ग मौजूद रहे। संवाद