{"_id":"67e99ae1c6d6cdf45705f9ba","slug":"women-protested-demanding-speed-breakers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132016-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्पीड ब्रेकर की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्पीड ब्रेकर की मांग, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Mon, 31 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
चांग। भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव चांग में खतरनाक मोड़ पर दो स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने रोष-प्रदर्शन किया। संकरे मोड़ पर छोटे बच्चों के साथ कई बार हादसे होने से क्षेत्र की महिलाओं ने रविवार को नारेबाजी की।
गांव चांग में संकरे मोड़ पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों की वजह से हादसों का अंदेशा बना रहता है। गांव चांग निवासी संतोष, बिमला, बाला, भतेरी, बीरमती, अंजू, नरेश, मंजू, सोमप्रकाश ने बताया कि चांग में पेट्रोल पंप से निकलने के बाद अचानक ही संकरा मोड़ आता है। मुख्य रास्ते के संकरे मोड़ पर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं। सड़क के दोनों तरफ मकान बने हैं। इस वजह से छोटे बच्चे जब सड़क पर आते हैं तो उनके साथ हादसों का डर बना रहता है।
हाल ही में पीडब्ल्यूडी ने सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण भी कराया है। जिन पर मिट़्टी तक नहीं डाली गई है। घरों के बाहर छोटे बच्चे भी निकलने से डरते हैं, क्योंकि इन नालों के ऊपर से जाने पर हादसों का खतरा बना है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने नाला पर मिट्टी डलवाने के साथ-साथ मुख्य सड़क के संकरे मोड़ पर दो स्पीड ब्रेकर निर्माण कराए जाने की मांग की है।