फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women injured near shooting range

खेत में काम रही महिला को लगा था छर्रा, 19 दिन बाद ऑपरेशन कर निकाला

Tue, 02 Mar 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
women injured near shooting range
रोहतक की सुनारिया शूटिंग रेंज के पास खेत में काम कर रही एक महिला को छर्रा लग गया था, जिसका 19 दिन बाद भिवानी के जिला सामान्य अस्पताल में ऑपरेशन हुआ और चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया। महिला का पति दिल्ली पुलिस में सिपाही है। चिकित्सकों ने मामले की सूचना भिवानी अस्पताल की पुलिस चौकी में भेजी, जिसके बाद भिवानी पुलिस ने रोहतक शिवाजी थाना पुलिस को सूचित किया। महिला के मंगलवार को रोहतक पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला झज्जर के साल्हावास निवासी दिनेश ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही तैनात है। उसकी पत्नी 33 वर्षीय कुसुमलता का मायका सुनारिया में है। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। गत 11 फरवरी को उसकी पत्नी अपने भाई व अन्य मजदूरों के साथ सुनारिया रेंज के समीप खेतों में हरा चारा काट रही थी। इसी दौरान उसे चोट लग गई। महिला के भाई ने उसका गांव में ही इलाज करा दिया। कई दिनों तक महिला जख्म पर घर पर ही पट्टी कराती रही। मगर जख्म नहीं भरा। इसके बाद महिला के पति दिनेश को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

पति ने भिवानी में रिश्तेदारों से संपर्क साध कराया ऑपरेशन
दिनेश ने गत 25 फरवरी को पत्नी कुसुमलता का एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराया, जिसके बाद उसकी कमर में कोई चीज अंदर होने की पुष्टि हुई और उसे ऑपरेशन कर बाहर निकालने के बारे में बताया गया। इसके बाद दिनेश ने अपने भिवानी में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क साधा और महिला का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में ऑपरेशन कराना सुनिश्चित किया। सोमवार को जिला सामान्य अस्पताल के चिकित्सक रमेश लांबा ने महिला का ऑपरेशन किया और उसकी कमर से छर्रा बाहर निकाल दिया। चिकित्सक ने मामले की सूचना भिवानी जिला सामान्य अस्पताल स्थित पुलिस चौकी में भेजी, जिसके बाद इसकी जानकारी रोहतक के शिवाजी थाने में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रोहतक पुलिस लेगी घायल महिला के बयान
महिला के पति दिनेश ने बताया कि उसके पास शिवाजी थाने के अंतर्गत आने वाली चौकी के इंचार्ज का फोन आया है। रोहतक पुलिस उसकी पत्नी के मंगलवार को बयान लेने यहां पहुंचेगी। दिनेश ने अंदेशा जताया है कि सुनारिया रेंज के समीप ही खेतों में उसकी पत्नी हरा चारा काट रही थी। इसी दौरान किसी लोंग रेंज वेपन से गोली चलाई गई है, जिसके बाद छर्रा उसकी पत्नी की कमर में धंस गया। अब चिकित्सकों ने छर्रा बाहर निकाल दिया है, जिसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
महिला का ऑपरेशन कर छर्रा बाहर निकाला गया है। महिला की हालत अब बेहतर है, फिलहाल उसे चिकित्सीय निगरानी में रखा जाएगा।
- डॉ. रमेश लांबा, चिकित्सक जिला सामान्य अस्पताल
इस संबंध में रोहतक शिवाजी थाने में सूचना दी गई है। अब रोहतक पुलिस ही महिला के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई करेगी।
- परमजीत सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज, जिला सामान्य अस्पताल भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed