फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Women held Ward 25 councilor Vinod Prajapati hostage in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में महिलाओं ने वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति को बनाया बंधक

Mon, 01 Apr 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 01 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women held Ward 25 councilor Vinod Prajapati hostage in Bhiwani
भिवानी। गर्मी की दस्तक के साथ चुनावी माहौल में पेयजल संकट से माहौल अब गर्म होने लगा है। सोमवार को हनुमान ढाणी क्षेत्र की गुस्साई महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन कर प्रशासन व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं मौके पर पहुंचे वार्ड 25 के पार्षद विनोद प्रजापति को भी बंधक बना लिया इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मतदान से भी किनारा करेंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहीं महिला बिमला, लक्ष्मी देवी, रेणु, अनिता, कैलाशो, मीना, सुमन, शीला, सुंदर, रामप्यारी, मंजू, आशा, पूजा, ललिता, मीना, पूजा, सरला ने बताया कि सैनी पुरा व सुगलान ढाणी क्षेत्र में पिछले करीब एक माह से पेयजल की समस्या ने गहरा गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या इतनी गंभीर हो चुकी है उन्हें पानी की एक बूंद को तरसना पड़ता है।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मतदान से भी किनारा करेंगी। इस मौके पर पार्षद विनोद प्रजापति ने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या काफी गंभीर हो चुकी है क्षेत्र के लोगों का गुस्सा भी जायज है क्योंकि उन्हें क्षेत्रवासियों द्वारा ही चुना गया है। लेकिन वे क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान करवाने असमर्थ है, क्योंकि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे प्रशासन से मांग करते है कि इस क्षेत्र की पेयजल समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed