फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women eat the poision, grandmother death of heart attack

बहू ने जहर निगला, सास की सदमे से मौत

Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
भिवानी
भिवानी Updated Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

सास से झगड़े के बाद बहू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बहू के जहर खाने सदमा सास बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर हालत में बहू को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन पीजीआई रोहतक ले जाने की बजाए उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



मामला बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे का है। शास्त्री नगर की बालाजी कॉलोनी में युवक पवन की माता करीब तारादेवी(62) और उसकी पत्नी कविता(25) के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में कविता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन रोहतक ले जाने की बजाए उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


बहू के जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिलते ही सास को को सदमा लगा और वह बेसुध होकर गिर गई। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतका के शव को बिना किसी पोस्टमार्टम के ही ले जाना चाहते थे मगर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। मामले में मृतका के बेटे पवन, पूर्व पार्षद राजेश ने बताया कि आपसी मनमुटाव में कविता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। यह सदमा उनकी मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। अनाजमंड़ी चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed