{"_id":"6011b7fd8ebc3ee96a40c518","slug":"women-apna-ghar-aashram-inugration-bhiwani-news-rtk592701262","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला महिला अपना घर आश्रम का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
अपना घर का लोकापर्ण करते अतिथि। संवाद
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। दादरी गेट स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम में मंगलवार को डॉ. माधुरी भारद्वाज व उनके पति द्वारा संचालित मां माधुरी बृजवारिश सेवा सदन अपना घर सेवा संस्था भरतपुर की शाखा के तौर पर महिला आश्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सानिध्य स्वामी सदानंद महाराज का रहा। महामंडलेश्वर डॉ. परमानंद महाराज व महंत चरणदास भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह रहे और अध्यक्षता विधायक घनश्याम सर्राफ ने की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी जगमोहन गर्ग व समाज सेविका प्रेमलता सर्राफ मौजूद थे। कार्यक्रम में अंतर राष्ट्रीय कवि व भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन मौजूद रहे। मंच का संचालन राजेश चेतन द्वारा किया गया। डॉ. माधुरी भारद्वाज ने कहा कि देश में 36 अपना घर आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। देश से बाहर नेपाल में अपना घर आश्रम की एक संस्था चल रही है। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकारी तंत्र में कई तरह के सामाजिक कार्य किए जाते हैं लेकिन राजनेता व अधिकारी अपने निजी स्वार्थों के चलते उन्हें आगे नहीं बढ़ने देते। अपना घर जैसी संस्थाओं की देश को काफी जरूरत है और संत समाज इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। समारोह के अध्यक्ष विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि डॉ. माधुरी भारद्वाज मातृ शक्ति का प्रतीक हैं और उनकी समाज में की जा रही सेवा हमारे लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में स्वामी सदानंद महाराज, समाजसेवी जगमोहन गर्ग व प्रेमलता सर्राफ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांवरमल गोयल, रामदेव तायल, हंसराज रल्हन, नवीन गुप्ता, आनंद बासिया, बबीता तंवर, रेखा गुप्ता, विनोद चावला, सुरेश कुमार जुईवाले, दिनदयाल अग्रवाल, सुरेश, रामकुमार, विनोद तायल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।