फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman's gold mangalsutra stolen

Bhiwani News: ऑटो सवार दो महिलाओं ने सोने का मंगलसूत्र किया चोरी

Wed, 26 Mar 2025 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Mar 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Woman's gold mangalsutra stolen
भिवानी। ऑटो रिक्शा सवार एक महिला के गले से दो महिलाओं ने सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी की वारदात की शिकायत पीड़ित महिला ने खरककलां पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना के तहत आने वाली खरककलां पुलिस चौकी में दी शिकायत में खरक निवासी रजनी ने बताया कि वह गांव ही की अंजू के साथ गांव से किराना का सामान लेने के लिए भिवानी आई थी। वह भिवानी से सामान खरीद कर ऑटो से वापस गांव लौट रही थी। ऑटो में दो अनजान महिलाएं भी बैठी थीं। ये दोनों महिलाएं गांव बामला के बस स्टैंड पर नीचे उतर गईं। उसने इन महिलाओं के जाने के बाद गले पर हाथ रखकर देखा तो उसका सोने का मंगलसूत्र गायब मिला। रजनी का आरोप है कि उसके सोने का मंगलसूत्र इन दोनों महिलाओं ने चोरी किया है। सदर पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शराब के नशे में बेटे ने पिता को हॉकी से पीटा, जेब से निकाले 3,540 रुपये

भिवानी। गांव खरक खुर्द में शराब के नशे में एक बेटे ने पिता को हॉकी से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत खरक कलां पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खरक खुर्द निवासी जगपाल ने बताया कि 23 मार्च की रात सवा आठ बजे उसका बेटा सिकंदर और बहू रेनु मौजूद थे। उसने बेटा और बहू को अपनी संपत्ति से बेदखल किया हुआ है। उसका बेटा शराब के नशे में आया और उसके हाथ पैरों पर हॉकी से चोटें मारीं। उसके बेटे ने उसकी जेब से 3,540 रुपये भी निकाल लिए। इससे पहले भी कई बार उसका बेटा उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। उसका बेटा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed