फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   woman sucide, posioning, parents, dowery

जहर निगलने से महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
woman sucide, posioning, parents, dowery
भिवानी। शहर के दादरी गेट क्षेत्र में महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर महिला के परिजन रविवार देर रात को ही जिला सामान्य अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो जमकर हंगामा हुआ। महिला के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला रविवार रात करीब 10 बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में रोहतक शहर की संजय कॉलोनी निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन 29 वर्षीय नीलम की शादी भिवानी के दादरी गेट ढाणा रोड वासी मनोज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दिन से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिसको लेकर उनकी बहन नीलम के साथ उसका पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। परिजनों ने कई बार उनका समझौता करवाया मगर वो फिर भी मारपीट करते रहे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर नीलम ने रविवार रात करीब दस बजे अपने घर पर ही जहर निगल लिया। गंभीर हालत में उसे आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना जैन चौक पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन

शादी में बाइक की मांग को लेकर हुआ था विवाद
मृतका के परिजनों ने बताया कि नीलम की शादी करीब छह साल पहले मनोज के साथ हुई थी। मनोज शहर में ही फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। आरोप है कि शादी में मनोज ने बाइक की मांग की, तो परिजनों ने बाइक देने से मना कर दिया। जिसको लेकर शादी में भी उनका विवाद हुआ। उसके पति ने शादी में दी हुई वॉशिंग मशीन भी बेच दी। दहेज की मांग पूरी न करने पर नीलम के साथ मारपीट की जाने लगी और आखिर में उसने इस घटना का अंजाम दिया।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में छिन गई बेटे से मां की ममता
मृतका के चाचा धर्मबीर ने बताया कि मृतका तीन वर्षीय आदित्य की मां थी। मृतक के ससुर के कहने पर उसका पति, ननद और देवर उसके साथ मारपीट करते थे। जिसके बारे में उसने पहले भी बताया था। करीब एक माह पहले भी उसका पति उसे जबरन मायके छोड़कर आ गया था। जिसका फैसला कर उसे वापस ससुराल भेज दिया था। पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे से मां की ममता छिन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत नीलम के भाई कृष्ण के बयान पर उसके पति, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कार्रवाई करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- एएसआई दशरथ, इंचार्ज, जैन चौक पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed