{"_id":"5a8149480992bc76abdbfc8f2a66fce0","slug":"woman-killed-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
भिवानी
Updated Wed, 07 May 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरला गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के ससुरालजन जहां मृतका द्वारा पंखे से फांसी लगाने की बात कह रहे हैं वहीं उसके परिजन इसे दहेज न लाने पर विवाहिता का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतका के भाई की शिकायत पर पति अतुल व सास सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बेरला निवासी सोनिया पत्नी अतुल की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देशराज ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और उसी समय मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप था कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है वहीं उसके ससुरालजनों ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए तंग किया जाता रहा है और दहेज न लाने पर आज उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने शव को चरखी दादरी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बड़े भाई मीरसिंह पुत्र राजसिंह निवासी गांव सुबाना जिला झज्जर निवासी ने बताया कि उसकी दो छोटी बहनों की शादी वर्ष 2008 में सामर्थ्य अनुसार की गई थी। उसी समय से उसके ससुरालजन उन दोनों को दहेज लाने के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन
दो माह पूर्व भी दहेज के बढ़ते दबाव के चलते उनकी बहन अपने मायके चली गई और छोटी बहन सोनिया की आज सुबह दहेज लोभियों ने निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के बड़े भाई की शिकायत पर पति व सास सहित चार के खिलाफ भादस की धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।